प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना अन्तर्गत अधिक प्रकरण तैयार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Updated on 22-08-2025 11:25 AM

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा खनिज विभाग एवं जिला व्यापार उद्योग केन्द्र की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर ने खनिज विभाग से संबंधित जिला में ज्यादा से ज्यादा रेत खदान चिन्हांकित करने एवं कुआकोंडा, कटेकल्याण में विशेष रूप से खदान शुरू करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने खनिज अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि रॉयल्टी क्लीयरेंस हेतु शासन द्वारा निर्धारित की गयी कटौती दर पर ठेकेदारों की अंतिम भुगतान काट कर रखने हेतु समस्त निर्माण विभागों को निर्देशित करे और इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय एवं आदिवासी विकास विभाग के साथ अलग से बैठक लेकर समीक्षा करें। इसके साथ ही उन्होंने  बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस के किसी के भी बिल पास नहीं करने हेतु डीएमएफ शाखा को निर्देश दिया। बैठक में इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम 2.0 के तहत खनिज विभाग को निर्धारित लक्ष्य को जल्दी पूरा करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि एन एम डी सी बचेली, किरंदुल द्वारा 30 हजार पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा बचेली और किरंदुल में किया जा रहा है।

इसके अलावा जिला व्यापार उद्योग केन्द्र की समीक्षा के तहत कलेक्टर द्वारा जिले में नवीन उद्योगों की जानकारी चाही गई। साथ ही इस संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन्वेस्टर बैठक लिये जाने को भी कहा गया। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक प्रकरण यथा लक्ष्य अनुरूप प्रकरण तैयार कर त्वरित स्वीकृति एवं वितरण कराये जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत स्वीकृत प्रकरणों में त्वरित वितरण करने हेतु कहा गया साथ ही निरस्त प्रकरणों को कारण सहित प्रस्तुत किए जाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए। कलेक्टर ने इसके लिए बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ विभागीय बैठक लेने को भी कहा। बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना अंतर्गत कम प्रकरण पंजीयन के संबंध में असंतोष जताते हुए अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला खनिज अधिकारी छबिलेश्वर मौर्य, महाप्रबंधक उद्योग मितवा बड़ा एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.