कलेक्टर ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं के निवारण के दिए निर्देश

Updated on 10-07-2023 03:16 PM
कोण्डागांव। जिला कार्यालय कोण्डागांव सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में संचालित सभी बैंकों के मैनेजरों, लीड बैंक मैनेजर, नाबार्ड के प्रतिनिधि, आरबीआई के प्रतिनिधियों से विभिन्न योजनाओं के संचालन तथा उनके बैंकों का विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर पर्यावरण पर चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर ने मत्स्य पालन करने वाले किसानों को ई केवाईसी के माध्यम से कुछ किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण प्राप्ति में आ रही समस्या को निराकृत करने तथा व्यक्तिगत स्तर पर भी ऋण उपलब्ध कराने तथा ई-केवायसी ना लिंक होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं होने की समस्या के निराकरण हेतु जल्द से जल्द सभी का ई-केवायसी अपडेट करने को कहा। मनरेगा मजदूरों के खातों में आधार सीडिंग ना हो पाने को लेकर कुछ बैंक शाखाओं में आई समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ऐसी शाखाओं में श्रमिकों के लिए बिजनेस कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से विशेष व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों के बैंक आने पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भरपूर सहयोग प्रदान करने हेतु कहा।

स्कूली बच्चों को प्राप्त होने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बैंकों को सभी बच्चों के खातों को बिना न्यूनतम सीमा वाले खातों के तहत खोलने तथा इन खातों से किसी प्रकार के अतिरिक्त शुल्क ना काटने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों के अंतर्गत बैंक ऋण योजना को सरलतम रूप में हितग्राहियों को उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, एलडीएम कृष्णा सिंकू, नाबार्ड डीडीएम पंकज आर सोनटके, आरबीआई रायपुर एलडीओ सदानंद बक्से सहित सभी बैंकों के मैनेजर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.