कलेक्टर ने मरीजों से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने दिए निर्देश

Updated on 04-05-2023 09:54 PM

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विकासखण्ड चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर के मैदानी अमले में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं सेक्टर सुपरवाइजरों  द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने कहा कि अन्य विभागों में कुछ कमी या गलतियां बर्दाश्त हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पीड़ित मानवता से संबंधित होने के कारण किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मैदानी अमलों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कमी या समस्या को खुलकर बताएं, आपके पास मरीज दुखी एवं परेशान होकर आते हैं, उनसे संवेदना पूर्ण व्यवहार करें ताकि मरीजों को ईलाज कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र अनुसार प्रत्येक संस्था में पदस्थ कर्मचारियों से गर्भ जांच, उच्च जोखिम प्रसव की पहचान, टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, टीबी, मलेरिया, मोतियाबिंद, गैर संक्रामक रोग से संबंधित लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई।

अपने लक्ष्य से आशाजनक प्रगति नहीं दिखाई है, ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सभी आर.एच. ओ. महिला-पुरुष से सीधे चर्चा करते हुए उनके कार्य के प्रति उत्तरदायित्व से अवगत कराया।

उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों की तारीफ की एवं निराशाजनक कार्य करने वाले कर्मचारियों को कार्य में सुधार लाने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। उनके द्वारा समस्त आर.एच.ओ. महिला-पुरुष एवं सुपरवाइजर को सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिये जाने हेतु निर्देश दिए गए।

कांकेर को मलेरिया मुक्त व अंधत्व मुक्त जिले बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गैर संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर 30 से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शेष हितग्राहियों का माह मई तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल  अधिकारी, सलाहकार, जिला डाटा प्रबंधक एवं संबंधित ब्लॉक के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सहित सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.