नक्सल पुनर्वास के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

Updated on 25-06-2025 01:25 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक निर्देशित करते हुए कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा से जोड़ें। शिक्षा से वंचित ऐसे परिवार के बच्चों को अनिवार्य रूप से शालाओं में दाखिल कराएं। इसके साथ ही आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुन: उत्थान और कल्याण के लिए उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए  गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे परिवारों और आत्म समर्पित नक्सलियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित अन्य महती योजनाओं से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने की दिशा में संवेदनशीलता और मानवीय संवेदना का परिचय देवें। उन्होंने कहा कि उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अवश्य बनाया जाए। स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से उन्हें रोजगारोनमुखी प्रशिक्षण से भी जोडऩे के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में बताया गया कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 132 नक्सल पीडि़त परिवारों का चिन्हांकन किया गया है। इसके साथ ही आत्म समर्पित नक्सलियों का चिन्ह्यांकन किया गया है। इन परिवारों को शतप्रतिशत विभिन्न योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से कार्य योजना बनाया जा रहा है। आर्थिक सहायता से संबंधित परिवारों के पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता सहित अन्य सेवा मुहैय्या कराया जाएगा।

इस अवसर पर 27 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट  विवेक पाण्डेय ने कहा कि दूरस्थ अंचल के नक्सली पीड़ित परिवारों के बीच योजना का लाभ पहुंचे, यह विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें इसी तरह आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी अनेक कार्यक्रम चलाने कहा गया है। बैठक में नक्सली क्षेत्र के दौरे के दौरान आवश्यक सावधानी, सतर्कता, बरतने  और सुरक्षा को ध्यान में रखकर भ्रमण करने कहा गया है। बैठक में  कहा गया कि आत्मा समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे अन्य नक्सली भी हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से जोड़ने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है। नक्सली क्षेत्र में किसी व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने के दौरान उनकी पूर्व पृष्ठभूमि पर ध्यान दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.