कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Updated on 10-06-2025 11:45 AM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट  सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरण एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को गरिमामय एवं प्रभावी ढंग से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित हो तथा आम नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने आयोजन स्थल, प्रशिक्षक, प्रचार-प्रसार एवं अन्य योग दिवस संबंधी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि वे धान के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण से मिट्टी की गुणवत्ता, जल संरक्षण और आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने हेतु कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना में आ रही समस्याओं की गहन समीक्षा करते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का पूर्ण लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले सभी स्कूलों, छात्रावासों की मरम्मत एवं जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासकीय कार्यों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने शिवरीनारायण क्षेत्र में घाटों की सफाई सुनिश्चित करने और खाली पड़े स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। बैठक में कलेक्टर ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया और जल संरक्षण की दिशा में विभागीय योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, आरबीसी 6-4 के प्रकरण की जानकारी ली एवं समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना, सिकलसेल सर्वे, आयुष्मान कार्ड, केसीसी, ई-ऑफिस, फार्मर रजिस्ट्री, अनुकम्पा नियुक्ति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.