फ्लोरोसिस की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने ली अंतर्विभागीय बैठक

Updated on 09-07-2025 03:08 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज फ्लोरोसिस की रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में जलस्रोतों में फ्लोराइड के स्तर पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले के सभी फ्लोराइड प्रभावित स्रोतों में फ्लोराइड रिमूवल प्लांट (एफआरपी) लगाने तथा बंद पड़े नलकूप की शीघ्र मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही ऐसे ग्रामों और जल स्रोतों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए, जहां पानी में फ्लोराइड का स्तर अधिक व नुकसानदायक हो।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के उपरांत आयोजित अंतर्विभागीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फ्लोरोसिस एक जन स्वास्थ्य लोक स्वास्थ्य समस्या है, यह लंबे समय तक पेयजल, खाद्य उत्पादों एवं औद्योगिक प्रदूषकों के माध्यम एवं फ्लोराइड के अत्यधिक सेवन के कारण होता है, जिसके चलते दंत फ्लोरोसिस, स्केलेटल फ्लोरोसिस एवं नान-स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होती हैं। जब फ्लोराइड के स्तर में अत्यधिक वृद्धि होती है, तो यह दांतों और हड्डियों में विकृति, दर्द और हड्डियों के कमजोर होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

यह भी बताया गया कि फ्लोरोसिस की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले के प्रभावित 20 ग्राम पंचायतों में संबंधित विभाग के समन्वय से सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही चिन्हांकित 52 स्कूलों में फ्लोराइड नियंत्रण पोषण वाटिका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि फ्लोरोसिस एक गैर संचारी रोग है, इसके नियंत्रण हेतु खान-पान में बदलाव, नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार, फिजियोथेरेपी उपचार से नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही पूरक खुराक विटामिन सी एवं डी, एंटी ऑक्सीडेंट, कैल्सियम जैसे पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।

इस पर कलेक्टर ने फ्लोरोसिस के रोकथाम, निदान और प्रबंधन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे गांवों और पेयजल स्रोतों को चिन्हांकित कर सूची उपलब्ध कराएं, जहां पानी में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से अधिक है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्कूलों एवं बच्चों सहित समुदाय में फ्लोरोसिस की जांच करने हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया, जिससे मरीजों का चिन्हांकन कर समय पर उनका समुचित उपचार किया जा सके। बैठक में डीएफओ हेमचंद पहारे, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.