कलेक्टर ने शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान

Updated on 01-06-2023 07:51 PM

कोरिया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज शासकीय सेवकों को उनके सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कलेक्टर लंगेह ने सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 2 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.) पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल के साथ प्रदान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के लेखापाल सुरेन्द्र लाल राजवाड़े एवं  विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पटना की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक विमला यादव है।

संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के निर्देशन में जिला कोषालय द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पर तत्काल पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाना विशेष उपलब्धि है।

जिला कोषालय अधिकारी वी.जी. उपगड़े ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के कार्यालय प्रमुखों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण यथा समय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को प्रेषित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.