कलेक्टर ने किया सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान

Updated on 30-06-2023 09:18 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के .ने कहा कि पूरे जीवन शासकीय सेवा में लगाने वाले कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार सेवानिवृत्त होने वाले दिन उनके सभी स्वत्वों का भुगतान किया जाना चाहिए। इन्होंने जीवन में अपना अमूल्य सेवाएँ क्षेत्र, जिले, प्रदेश और देश के विकास में दिया है। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 26 अधिकारी-कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पहार, शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया और उनका पीपीओ और अन्य स्वत्वों के जरूरी कागजात का वितरण किया। जिसके तहत इन कर्मचारियों को पेंशन उपादान प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया।  वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती साधना तिवारी ने बताया कि विभिन्न विभागों के 26 कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें 21 कर्मचारियों का पीपीओ जारी किया गया है शेष प्रकरणों का अतिशीघ्र  निराकरण कर संबंधित कर्मचारियों को पीपीओ जारी किया जाएगा। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों में अधिकांश की  सेवा अवधि 35 साल से अधिक है। जिसमें सबसे अधिक 5वीं बटालियन के ज्योतिप्रकाश लकड़ा का 42 वर्ष की सेवा अवधि बताई गई। सेवानिवृत्त होने वाले में कार्यालय कलेक्टर, पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, न्यायालय, पशु चिकित्सा विभाग और हथकरघा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। इस अवसर पर लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य जोस फिलिप, सहायक कोषालयाधिकारी के लतीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.