कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

Updated on 17-09-2023 03:28 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। लगातार बारिश से बढ़ते जलस्तर और उससे होने वाले नुकसान का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी सारंगढ़ विकासखण्ड के तिलाईमुड़ा और जसरा गांव पहुंची। कलेक्टर ने तिलाईमुड़ा गांव में पुल के निकट पानी भराव की स्थिति के बारे में अधिकारियों एवं गांव के सरपंच से जानकारी ली। वहां निकट में निवासरत घर जाकर वृध्द महिला से कलेक्टर ने पूछी कि पानी भराव कितना होता है और शासन की योजनाओं का उचित लाभ मिल रहा है या नहीं ?

कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने जसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणजनों ने बाढ़ के पानी को लेकर अपनी चिंता जताई एवं उससे होने वाली असुविधाओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को उचित सावधानी बरतने को कहा एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कलेक्टर ने गांव में राशन की दुकान, स्कूल की स्थिति, वृध्द पेंशन एवं राशन कार्ड लाभार्थी, नरेगा से जुड़े कार्य, आंगनबाड़ी का संचालन एवं स्थिति, आवास हेतु आर्थिक-सामाजिक सर्वे इन विषयों पर विस्तारपूर्वक ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली।ग्रामीणों ने जानकारी दी और अपनी जरूरी मांगों जैसे बिजली कटौती और खराब सड़क मार्ग से संबंधित समस्याएं बताई। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग को संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा, जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी, तहसीलदार आयुष तिवारी एवं संबंधित पटवारी, सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.