कलेक्टर ने किया महारानी अस्पताल का निरीक्षण

Updated on 17-05-2023 08:13 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल (महारानी) का  निरीक्षण किया और अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और  सेवाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों और परिजनों से शासन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की फीड बैक और संतुष्टि पंजी संधारित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों व परिजनों से संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली।

मरीजों और उनके परिजनों ने महारानी अस्पताल में मिल रही सेवाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने मरीजों को अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेते हुए पूरा इलाज करवाकर जाने कहा।

इस निरीक्षण में कलेक्टर विजय ने ओपीडी में स्वयं लाइन में लगकर अपना पंजीयन करवाया और अस्पताल के नेत्र जांच कक्ष में अपने आँखों की जांच भी करवाई। पंजीयन काउंटर में पंजीयनकर्ता से संवाद के लिए हो रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने शिशु वार्ड और अस्पताल में आने वाले मरीजों की आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने शिशु वार्ड में जिले के बच्चों में होने वाली प्रमुख बीमारियों, बीमार बच्चों का औसत वजन, अस्पताल में प्रसव की स्थिति व प्रसव उपरांत दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड, आईसीयू वार्ड,ऑपरेशन कक्ष, पंजीयन काऊंटर, ओपीडी वार्ड, ओपीडी की दर,मातृ- शिशु वार्ड, हमर लैब, उच्च रक्तचाप शिविर,बर्न एवं ट्रामा सेंटर, नेत्र जांच कक्ष का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने अस्पताल की आवश्यक संसाधनों व व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने आईसीयू के प्रतीक्षा कक्ष में वेंटीलेशन की व्यवस्था करने तथा नेत्र चिकित्सा वार्ड के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, लोक  निर्माण विभाग के ईई श्री एके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी आरएन सिन्हा सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.