कलेक्टर ने किया सरदा धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण, धान के सुरक्षित भंडारण हेतु दिए निर्देश

Updated on 15-07-2025 11:18 AM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज विकासखंड बेरला अंतर्गत सरदा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संग्रहित धान की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खुले में रखे धान को तिरपाल आदि से पूरी तरह ढंककर रखा जाए, जिससे उसे गीला होने या सड़ने से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त संग्रहण केंद्र में पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, धान के बोरे ठीक ढंग से जमाने और नियमित निरीक्षण करने की भी हिदायत दी गई।

कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का प्रतिफल तभी मिलेगा जब उनकी उपज को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संग्रहित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, गोदाम प्रभारी तथा स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर शर्मा ने कर्मचारियों को सजगता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिले में धान संग्रहण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सजग है। इस दौरान एडीएम अनिल वाजपेयी सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.