कलेक्टर ने किया स्टाप डेम व प्राथमिक शाला का निरीक्षण

Updated on 18-08-2023 03:04 PM

नारायणपुर। कलेक्टर  ने ओरछा विकासखंड के ग्राम कुरूषनार के कुकुरनाला में बने स्टाप डेम और नदीपारा के प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षक किया। उन्होंने कुकुरनाला स्टॉप डेम के पास पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने एसडीएम ओरछा को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में पगोड़ा, पार्किंग और सीटिंग बनाया जाए, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव संजय यादव हमेशा अनुपस्थित रहते हैं, जिसे कलेक्टर ने जनपद सीईओ ओरछा को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सरपंच ने बताया कि कुकुरनाला में स्टाॅप डेम बनने से नदीपारा और जामपारा के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। नाला में स्टाॅप डेम नहीं बनने से पहले वहां के लोगों को बरसात के दिनों में नारायणपुर मुख्यालय आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।

कलेक्टर ने स्टॉप डेम से लगभग तीन सौ मीटर पैदल चलकर नदीपारा पहुंचकर प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला नदीपरा में 31 बच्चे दर्ज हैं, जिनमें से बहुत कम बच्चे उपस्थित पाए। कलेक्टर ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन संबंधी जानकारी ली तथा मध्यान्ह भोजन बनाने वाले को निर्देश  देते हुए कहा कि बच्चों को सप्ताह में कम से कम दो दिवस सब्जी बनाकर खिलाएं। गांव में कुछ न कुछ सब्जी  मिलता है, जैसे लौकी, करेला, पपीता, भिंडी, बरबटी इत्यादि विभिन्न प्रकार के भाजिया मिलती है, उसे जरूर बच्चों को खिलाएं। निरीक्षण के दौरान सरपंच को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण करें ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ओरछा को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से जानकारी लेकर नदीपारा में बनाई जा रही आंगनबाड़ी केंद्र का जानकारी ले। निरीक्षण के दौरान सरपंच कुरुषनार कामली पोटाई एसडीएम और प्रदीप वैद्य, जनपद सीईओ ओरछा सुमित बघेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.