कलेक्टर ने किया महारानी अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण
Updated on
24-04-2024 06:31 PM
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या, जांच में अधिकांश मरीजों के प्रकार का संज्ञान लिया साथ ही चिकित्सकों से भी चर्चा की।
इसके उपरांत उन्होंने शिशु वार्ड, नवजात शिशुओं के वार्ड, मनोरोग कक्ष, पैथोलॉजी लैब की व्यवस्थाओं, ब्लड बैंक और अंबक नेत्र चिकित्सालय शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने शिशु वार्ड के चिकित्सकों से अधिकांश मरीज बच्चों के सामान्य लक्षणों के कारण और उपचार के संबंध में चर्चा किए। पैथोलॉजी लैब में स्टाफ, ब्लड बैंक की व्यवस्था का भी जायजा लेते व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रसाद ने अस्पताल की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल परिसर के विकास कार्यों से अवगत करवाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माणधीन रसोई के लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…