कलेक्टर ने गोल बाजार विकास कार्य का किया निरीक्षण, काम्प्लेक्स निर्माण को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

Updated on 28-02-2025 10:32 AM

जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने गुरुवार को जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित गोल बाजार का जायजा लेने सहित गोल बाजार विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गोल बाजार को व्यवस्थित करने सहित सौंदर्यीकरण के लिए तैयार कार्ययोजना के आधार पर सभी कार्यों को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं गोल बाजार के व्यवसायियों को दुकानें उपलब्ध कराने के लिए काम्प्लेक्स निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि गोल बाजार विकास के तहत कुल 46 दुकानों का दुमंजिला कॉम्प्लेक्स निर्मित किया जा रहा है, जिसमें बेसमेंट पर पार्किंग तथा भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल में व्यवसायियों के लिए दुकानें शामिल है। 

इस मौके पर कलेक्टर हरिस एस ने व्यवसायियों से भी भेंटकर गोल बाजार के समुचित विकास की दिशा में आवश्यक पहल करने आश्वस्त किया। वहीं काम्प्लेक्स निर्माण की प्रगति पर पूरा फोकस करने के निर्देश अधिकारियों दिए। इस दौरान आयुक्त नगर पालिक निगम निर्भय साहू सहित लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.