कलेक्टर ने योजनाओं के क्रियान्वयन व विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 22-06-2023 10:38 PM
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान बकावण्ड में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटे देवड़ा में स्टेडियम के विकास कार्य का अवलोकन किया। स्टेडियम के समीप स्थित पुराने बुनकर भवन को नियमानुसार ध्वस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में बुनकर कार्य में संलग्न व्यक्तियों की सूची तैयार कर छोटे देवड़ा को बुनकर कलस्टर के रूप में विकसित करने पर चर्चा किए। साथ ही गांव के बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राही युवाओं को बुनकर क्षेत्र कौशल प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विजय ने बकावण्ड में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों को बिस्कीट वितरण किया। साथ ही आवश्यक मरम्मत के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्कूल जतन योजना के तहत मटनार के स्कूल जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन कर गोबर पेंट का उपयोग करते हुए दिवालों को सफेद कलर से करने कहा गया। इसके उपरांत कलेक्टर ने मंगनार गोठान में संचालित रीपा का अवलोकन किया। उन्होंने रीपा के तहत मुर्रा बनाने की गतिविधि को मार्केट की उपलब्धता के आधार पर बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही पेपर कप, कुम्हार लोगों के लिए वर्कशेड बनाने के संबंध में चर्चा किया। इसके अलावा गोठान में संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों में संलग्न महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा किए। गोठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट की स्थिति का भी संज्ञान लिए। अधिकारियों को गोठान में गोबर से बिजली यूनिट का लगाने की कार्ययोजना पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही गौमूत्र खरीदी तथा उसका प्रसंस्करण स्वरूप को विभागों के माध्यम से बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए।

ग्राम संघकरमरी में कलेक्टर विजय ने ग्रामीणों से चौपाल लगाकर संवाद किए उन्होंने कहा कि गांव में शासन-प्रशासन की योजनाओं का क्रियान्वयन व ग्रामीणों की समस्याएं जानकर उन सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने की अपील की और युवोदय के माध्यम से कार्ड बनाने की कार्यवाही में ग्रामीणों को आगे आकर आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। कलेक्टर ने राशन कार्ड की स्थिति, पेंशन, टीकाकरण की स्थिति, बेरोजगारी भत्ता पात्र हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा किए। कलेक्टर ने बैंक सखी का सिस्टम को मजबूत करते हुए बैंक सखी के माध्यम से पंचायतों में मनरेगा, पेंशन का भुगतान को बढावा देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम के गायता, पुजारी, सिरहा से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री के मंशानुसार राजीव गांधी भूमिहीन कृषक न्याय योजना के तहत लाभ मिलने का संज्ञान लिया। महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से बैंक लिकेंज के माध्यम दिए गए राशि का बेहतर उपयोग करने की अपील की। साथ ही गांव के युवोदय के स्वयंसेवक को कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना के जोड़ने का प्रयास करें। ग्रामीणों द्वारा की गई मांगों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा, सीईओ जनपद मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.