कलेक्टर ने अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण,हितग्राहियों से की चर्चा

Updated on 24-02-2024 04:56 PM

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम हुंकरा और सलोरा में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम आवास के  हितग्राहियों टिकैत राम, इंदर कुमार, मुकेश कुमार आदि से चर्चा की और निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूरा करने कहा। कलेक्टर ने पीएम आवास में नल-जल, शौचालय के संबंध में निर्देश देते हुए आवास निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर भी ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने ग्राम सलोरा और हुंकरा में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्ड बनाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को इसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आयुष्मान कार्ड बनाने से न चूकें और उन्हें आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले फायदे की जानकारी हो, इसके लिए दीवार लेखन कराई जाए।

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम सहित मरीजों के वार्ड का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जेनेरिक दवाई दुकान और केंद्रीय औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर दुकान में कम कीमत पर उपलब्ध जेनेरिक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखें। उन्होंने केंद्रीय औषधि सेंटर में भी शासन के निर्देशों के तहत दवाईयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जीवनदीप समिति अंतर्गत निर्माणाधीन व्यवासयिक कॉम्प्लेक्स के संबंध में भी चर्चा की। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बच्चों की कम संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में सफाई व्यवस्था ठीक रखने और मेन्यू के अनुसार पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों के माताओं को दी जाने वाली राशि को समय पर उनके खाते में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र सलोरा और हुंकरा का निरीक्षण किया और निर्देशित कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर संचालित हो। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, कुपोषित बच्चों की जानकारी, खेल सामग्री, बच्चों की दी जाने वाली गर्म भोजन, ग्रोथ चार्ट ,पोषण ट्रेकर ऐप में एंट्री की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों को अक्षर ज्ञान एवं प्रारंभिक शिक्षा भी गम्भीरता से प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए तैयार किए गर्म भोजन का अवलोकन किया। केंद्र में बच्चों की उपस्थिति पर्याप्त होने के साथ ही समय पर मेन्यू के अनुसार भोजन तथा अन्य पोषण आहार उपलब्ध कराने, खेल गतिविधियों को बढ़ाने, पोषण वाटिका का निर्माण करने और अध्यापन के भी निर्देश दिए।

उन्होंने प्राथमिक शाला हुंकरा में बच्चों से सवाल-जवाब कर अध्यापन के स्तर को परखा और कक्षा में तीन में जाकर विद्यार्थियों से पहाड़ा पूछे, बच्चो द्वारा आठ का पहाड़ा नहीं बता पाने पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताया और कहा कि नियमित अभ्यास करने से सफलता मिलती है, आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। उन्होंने प्रधानपाठक सहित शिक्षकों को बच्चों के अध्यापन पर ध्यान देने और अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ यशपाल सिंह, बीएमओ रूद्र प्रताप सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.