कलेक्टर ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण

Updated on 26-06-2023 09:57 PM

कोण्डागांव। शनिवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने शासकीय कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, अंकित चौहान एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरईएस अजय चौधरी, एपीओ लाइवलीहुड पुनेश्वर वर्मा से लाइब्रेरी की संचालन हेतु बनाए गए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।

जिसमें उन्होंने लाइब्रेरी के सामने गार्डन के निर्माण तथा रायपुर स्थित नालंदा परिसर के समान ऑक्सी जोन के निर्माण तथा विद्यार्थियों के पढ़ने हेतु बैंचों की व्यवस्था करने तथा लाइब्रेरी के मैदानी तल पर बच्चों के लिए पढ़ने की किताबों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समसामयिकी पुस्तिकाओं, अखबारों एवं अन्य मैगजीन को रखने को कहा।

इस लाइब्रेरी में प्रवेश हेतु रेडियो फ्रिकवेंसी आईडी कार्ड पद्धति का प्रयोग करने तथा प्रथम तल में ई-लाइब्रेरी एवं साइबर जोन का निर्माण किया जाएगा। द्वितीय तल में इनक्यूबेशन सेंटर सीजी पीएससी कोचिंग सेंटर तथा कॉन्फ्रेंस रूम की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर अभियंता ने बताया कि लाइब्रेरी निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। जल्द ही विद्यार्थियों के लिए पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कार्ययोजना के अनुसार संचालन हेतु सभी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.