कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Updated on 04-09-2023 03:11 PM

कोरिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को बैंकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने मतदान केन्द्र क्रमांक 7 चरचा कॉलरी-1 स्थित, शासकीय प्राथमिक शाला में जाकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे नए मतदाताओं की सूची, मृत व स्थानांतरित कर्मियों के नाम विलोपित करने सहित जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधितो को निर्देश देते हुए कहा कि किसी का नाम विलोपित करने से पहले फार्म 7 अवश्य दर्ज कराएं। लंगेह ने मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करते समय फार्म 7 भरने के साथ, मृत्यु प्रमाण-पत्र या पंचनामा पत्र प्राप्त कर ही विलोपित करने के निर्देश दिए। बता दें चरचा कॉलरी स्थित मतदान केन्द्र 17 से लेकर 30 तक में महिला मतदाताओं की संख्या 4 हजार 544, पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 हजार 542, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 55, नव युवा मतदाताओं की संख्या 197, वृद्धजन मतदाताओं की संख्या 24 है।

कलेक्टर ने बूथ लेबल अधिकारियों से कहा कि किसी भी मतदाता का नाम डुप्लीकेट न हो साथ ही मतदाता का नाम, उम्र, लिंग व फोटो स्पष्ट हो तथा किसी भी तरह से त्रुटि न हो इस पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। मतदाताओं द्वारा ऑन लाइन फार्म जो भर रहे हैं, उसे प्राथमिकता देते हुए बारीकी से पड़ताल करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू सहित चरचा कॉलरी मतदान केन्द्रों की बीएलओ उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.