कलेक्टर ने सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता को बारीकी से परखा

Updated on 01-03-2024 05:36 PM
सुकमा। कलेक्टर हरिस.एस ने गुरूवार को छिंदगढ़ ब्लॉक में चल रहे, सड़क निर्माण और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके तहत ग्राम डोलेरास और पेंदलनार में डामरीकरण कार्य, बोकड़ाओडार में सीसी सड़क सहित ग्राम तरईटिकरा, मिसीपारा, कुन्ना डब्बा, मिचवार, गरीपाल और गोरली का निरीक्षण किया।

जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत सड़क बनायी जा रही। छिंदगढ़ ब्लॉक में चल रहे सड़क निर्माण और पुल-पुलिया का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।

उन्होंने इन कार्यों को तेजी के साथ गुणवत्ता पूर्वक बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सुदूर वनांचल के निवासी जो सड़क की समस्या से जूझ रहे थे, अब सड़क बनकर जल्द तैयार होने से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही जिला प्रशासन के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ अन्य विभागों के तहत अन्य बुनियादी सुविधायें गांवों तक पहुंचाई जा रही है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.