चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 12-02-2026 12:22 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए ईंटों की जोड़ाई, आंतरिक निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में त्रुटियाँ पाए जाने पर उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  के इंजीनियर एवं संबंधित ठेकेदार पर नाराज़गी व्यक्त की तथा कार्यों को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा दीवारों में पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारते हुए आवश्यक ग्राउटिंग कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य कमियों का पुनः परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के निर्देश भी प्रदान किए। निर्माण कार्य में पाई गई गुणवत्ता संबंधी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार  राहुल शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कटघोरा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा इसे गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय-सीमा में पूर्ण करें कॉलेज का निर्माण

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने ग्राम उतरदा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किए जा रहे ग्राम्य भारती हरदीबाजार कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कॉलेज भवन हेतु बाउंड्रीवाल और छात्रावास की मांग रखे जाने पर उन्होंने संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे 8 किमी लंबी उत्तरदा-रेकी सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नेशनल हाइवे छुरी-कटघोरा मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर  दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग छुरी-कटघोरा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए इसे शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.