कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 13-02-2026 11:47 AM

दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले के पाटन एवं दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन समूह जल परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति का निरीक्षण/अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों और कांट्रेक्टरों से चर्चा कर परियोजना अंतर्गत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिशन के उद्देश्य हर घर जल को ध्यान में रखते हुए कार्य में प्रगति लाये ताकि मिशन के लक्ष्य के मुताबिक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना, कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना, चंदखुरी समूह जल परियोजना और निकुम समूह जल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, एमबीआर और खारून एवं शिवनाथ नदी किनारे बनाये जा रहे इंटकवेल का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि एमबीआर एक बड़ी पानी टंकी होती है जो मुख्य पाईपलाईन से आने वाले पानी को जमा करती है और फिर गांव की छोटी टंकियों में वितरित करती है। इसकी क्षमता 210 किलोलीटर की है। ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना से 19 गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना से 14 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चंदखुरी समूह जल परियोजना से 31 गांवों को और निकुम समूह जल परियोजना से 13 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। प्रत्येक इंटकवेलों में 18-18 हार्सपावर के तीन-तीन पम्प स्थापित किये गये हैं।

कलेक्टर  सिंह ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटकवेलों में विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ई.पी.एच.ई. को ट्रांसफार्मर लगाने हेतु विद्युत विभाग को डिमांड राशि जमा कराने निर्देशित किया। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लगाये गये अन्डर ग्राऊण्ड पाईपलाईन की पहचान के लिए संकेत चिन्ह लगाने तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र का सीमांकन कराकर बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता  उत्कर्ष पाण्डेय, विभाग के सहायक इंजीनियर, सब इंजीनियर एवं कांट्रेक्टर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.