कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्य व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

Updated on 15-04-2023 09:25 PM

कलेक्टर अजीत वसन्त ने शनिवर को जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास मूलक कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और घोटूल सहित उचित मूल्य की दुकान तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि फरवरी के पहले एवं फरवरी में स्वीकृत निर्माण कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण कराएं। अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम ओरछा प्रदीप वैद्य, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे। कलेक्टर वसन्त ने ग्राम पंचायत नेलवाड़ पहुंचकर ग्रामीणो से बातचीत की। इस दौरान उन्होने नेलवाड़ स्थित राशन दुकान का निरीक्षण किया। उन्होने राशन कार्डधारियों की जानकारी ली। इसके अलावा उपलब्ध खाद्यान की गुणवत्ता भी परखी। बताया गया कि राशन दुकान द्वारा दो माह का खाद्यान राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्हे शक्कर, नमक, चना और गुण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। उन्होने आयुश्मान कार्ड की भी जानकारी ली और कहा कि जो हितग्राही बच गये हैं उनहा आयुश्मान कार्ड शीघ्र बनवाएं। बताया गया कि करीब 33 हितग्राही ऐसे हैं जिनका आयुश्मान कार्ड तैयार किया जाना है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पानी की समस्या है। पानी टंकी का निर्माण हो चुका है। ग्राउंड वाटर की कमी है। इस संबंध में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीचई) को इसकी पूरी जानकारी और समस्या के निदान के निर्देश दिये। ग्रामीणो ने बताया कि मिडल स्कूल भवन जर्जर अवस्था में है, इस पर कलेक्टर ने तत्काल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तकनिकी स्वीकृति कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा अतिरिक्त कक्ष की मांग किये जाने पर अतिरिक्त कमरे के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा। उन्होने यह भी कहा कि नेलवाड़ स्थित हाई स्कूल भवन इस सत्र में तैयार हो जाएगा और छात्र उसी में बैठकर अध्ययन करेंगे। इस दौरान उन्होने आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती ने बताया कि आंगनबाड़ी में 23 बच्चें हैं जिन्हे मीनू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्हे खेलने के लिए खिलौने भी दिये जाते है। आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा हो गया है। कलेक्टर ने इस अवसर पर सिवनी बागबेड़ा स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण
कलेक्टर अजीत वसन्त ने नेलवाड़ स्थित हेल्थ एवं वेलनेस संेटर का निरीक्षण किया। उन्होने संस्थागत एवं गृह प्रसव की जानकारी ली। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीणो को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें। उन्होने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की सुविधाएं देखी। उन्होने वेलनेस सेंटर में पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्राक्कलन करने के निर्देश दिये।

सिवनी बागबेड़ा में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण


कलेक्टर अजीत वसन्त ने बागबेड़ा ग्राम पंचायत के सिवनी ग्राम के जामपारा में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। यह पुलिया निर्माण के अंतिम चरण में है और यह शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। बताते चलें कि इस पुलिया के पूर्ण हो जाने पर जामपारा के निवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में भी मुख्य सड़क तक आने मे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी। अब यह पारा पहुंचविहिन नहीं रहेगा। सभी प्रकार की सुविधाएं ग्रामीणों को मिल पाएंगी। करीब 3 मीटर का यह पुलिया बन जाने से लोंगो को आने जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.