कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरौद एवं राहौद क्षेत्र में एग्रीस्टैक विशेष शिविरों का लिया जायजा

Updated on 30-07-2026 01:50 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों का निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

      कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए एग्रीस्टैक फार्मर आईडी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पंजीयन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाते हुए प्रत्येक किसान तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए। गांवों में मुनादी, कोटवारों एवं मैदानी अमले के माध्यम से किसानों को शिविरों में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए। जिन किसानों के आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, उनके प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी किसान पंजीयन से वंचित न रहे। इस दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, उर्वरकों की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने खाद वितरण, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा नैनो यूरिया के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर श्री महोबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहौद का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, उपचार व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए इसे सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम पामगढ़  आर के तम्बोली, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.