कलेक्टर कन्नौजे ने पीएम मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन का समीक्षा किया

Updated on 31-10-2025 01:26 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु विभागीय समीक्षा बैठक किया।

कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, बच्चों को पौष्टिक आहार देने, अच्छे से प्रारंभिक शिक्षा दें जिससे बच्चे अक्षर ज्ञान, नाम पता आदि को बेझिझक बोल पाए। अपने आहता युक्त आंगनबाड़ी केंद्र में सब्जी भाजी का उत्पादन कर सुपोषण वाटिका बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र परिसर को स्वच्छ रखें, बच्चों के लिए पेयजल और स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराएं। जर्जर भवन में नहीं बैठाए।

घर घर जाकर बच्चों के कुपोषण जांच करने के निर्देश  : 

कलेक्टर ने कहा कि जिले के मध्यम कुपोषित बच्चों को आसानी से सुपोषित किया जा सकता है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने क्षेत्र में घर घर जाकर सर्वे कर कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर उनके माता पिता को समझाकर उन्हें सुपोषण केंद्र भेजें, जो नहीं भेजना चाहते उन्हें घर में ही डाइट चार्ट के अनुसार आहार देने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने गांव में पेयजल का परीक्षण कर पेयजल सुविधा की जानकारी दी। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अधिकारी कृष्ण कुमार साहू सहित जिले के सुपरवाइजर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.