कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

Updated on 31-01-2025 01:11 PM

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज विकास खंड पुसौर के धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को धान गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने एवं प्रत्येक टोकन सत्यापन कर किसानों के शेष बचे रकबे का समर्पण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल विकास खंड पुसौर के धान उपार्जन केंद्र कोड़पाली एवं छिछोर उमरिया पहुंचे। यहां उन्होंने धान उपार्जन में खरीदे जा रहे धान की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए स्टॉकिंग, रकबा समर्पण एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने काटे गए टोकन के विरुद्ध धान बेचने पहुंचे किसानों की जानकारी लेने पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि कोड़पाली में 114 टोकन के विरुद्ध 100 एवं छिछोर उमरिया में 150 टोकन के विरुद्ध 115 किसान धान विक्रय करने पहुंचे थे। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रत्येक टोकन का भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। वहीं गुणवत्ता के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच में धान गुणवत्ताहीन पाए जाने पर  खरीदी ना किया जाए।

कलेक्टर श्री गोयल ने निरीक्षण के दौरान बड़े किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान की जानकारी भी लीं। उन्होंने आरआई, पटवारी को भौतिक सत्यापन पर रकबा समर्पण के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को प्रतिदिन धान के स्टॉकिंग के निर्देश दिए। वहीं किसानों के सुविधा के लिए प्रात: 8 बजे से खरीदी कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में खरीदी प्रक्रिया एवं धान की गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। इस दौरान धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से चर्चा की। किसानों ने कहा कि वर्तमान में उपार्जन केन्द्र में किसी प्रकार समस्या नहीं है।

इस दौरान एसडीएम  रायगढ़ प्रवीण तिवारी, सीएसपी आकाश शुक्ला, तहसीलदार नेहा उपाध्याय, नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा, खाद्य निरीक्षक अंजनी राव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.