कलेक्टर ने निभाया वादा : बच्चों से मिलने घंघरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचे

Updated on 06-02-2024 05:04 PM

अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोस्कर मंगलवार को ग्राम घंघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निरीक्षण पर पहुंचे। इससे पूर्व कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से वादा किया था कि वे बच्चों से जल्द विद्यालय में मुलाकात करेंगे, जिसे उन्होंने निभाया और सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में सुविधाओं का जायजा लिया। सबसे पहले बच्चों के आवसीय व्यवस्था का निरीक्षण करने शयनकक्ष पहुंचे, उन्होंने यहां पर्याप्त मात्रा में बेड, बेडशीट, कम्बल आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई के साथ पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया। उन्होंने किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए भंडारगृह में राशन की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा पर्याप्त मात्रा में बच्चों के लिए राशन उपलब्ध हो।

कलेक्टर ने अध्ययन कक्षों का जायजा लिया तथा वहां बच्चों से सुविधाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने सर्वप्रथम बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल किए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी छात्र-छात्राओं से ली, जिसपर बच्चों ने संतुष्टि जताई।

ग्राम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल बोरवेल की व्यवस्था किए जाने तथा फ्लोराइड युक्त पानी हेतु फिल्टर प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित कर दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों को बताया कि आगामी जून माह से विद्यालय नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त  एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन पेटला में शिफ्ट कर लिया जाएगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, अभी से परीक्षा की तैयारी में लग जाएं और किसी प्रकार की समस्या होने पर शिक्षकों से सलाह लें। कलेक्टर ने इस दौरान विद्यालय में स्टाफ नर्सो से मेडिकल सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा नियमित रूप से आवश्यक जांच जैसे सिकलिन, टीबी, ब्लड टेस्ट आदि किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की भी जांच की तथा दस्तावेजों का अवलोकन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.