कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण, फिनिशिंग का काम जल्द पूरा करने दिए निर्देश

Updated on 11-06-2025 01:03 PM

धमतरी। आमदी सहित धमतरी शहर के विद्यार्थियों को जल्द ही पढ़ने-लिखने के लिए नये डिग्री कॉलेज की सौगात मिल जाएगी। आमदी में डिग्री कॉलेज के नये भवन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान मौजूद लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियता नेताम को कॉलेज का फिनिशिंग काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने कॉलेज निर्माण में मितव्ययता बरतते हुए निविदा दर से लगभग 70 लाख रूपये कम लागत में काम पूरा कराने पर नेताम की तारीफ भी की।

निरीक्षण के दौरान मिश्रा ने कॉलेज के भीतर घूमकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने कॉलेज के क्लासरूम में बिजली, पंखे आदि की क्वालिटी भी देखी। मिश्रा ने कॉलेज के कॉरीडोर मे एक वर्गफीट और क्लासरूम्स में बड़ी दो वर्गफीट की टाईल्स लगाने का औचित्य पूछा। नेताम ने बताया कि कॉरीडोर में लगातार आवाजाही और बारिश पानी के कारण बड़ी टाईल्स जल्द खराब हो जाती है। इसके साथ ही बड़ी टाईल्स के चिकने होने के कारण फिसलकर गिरने का भी डर बना रहता है। इसीलिए कॉरीडोर में छोटी रफ सर्फेस वाली टिकाउ और मजबूत टाईल्स लगाई गई हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कॉलेज के फिनिशिंग काम को तेजी से कराकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज परिसर से लगे मिनी स्टेडियम के पवेलियन और बाउंड्रीवॉल को भी रंगाई-पोताई कराने को कहा।

उल्लेखनीय है कि आमदी में डिग्री कॉलेज के भवन के लिए चार करोड़ 52 लाख रूपये की स्वीकृति मिली थी। परन्तु टेण्डर आदि के बाद इसे केवल तीन करोड़ 79 लाख रूपये में पूरा करा लिया गया है। इस कॉलेज भवन में छः बड़े क्लास रूम बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल के लिए चार प्रयोगशालाएं और दो अतिरिक्त कक्ष भी बनाए गए हैं। कॉलेज परिसर में ही एक तरफ गार्डन और दूसरी तरफ किसी छोटे कार्यक्रम के लिए असेम्बली स्थल भी बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.