कलेक्टर मिश्रा ने महापौर रामू रोहरा के साथ किया नगर भ्रमण

Updated on 03-07-2025 12:11 PM

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने आज सुबह-सबेरे धमतरी शहर सहित आसपास किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थलों का चयन और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगरनिगम प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान महापौर रोहरा ने बताया कि यहं स्कूल बहुत पुराना है और जर्जर हो चुका है। इस स्कूल के स्थान पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाना है। इसके मदद्देनजर पोस्ट ऑफिस वार्ड में संचालित उर्दू स्कूल में नगरनिगम प्राथमिक स्कूल को स्थानांतरित किये जाने की योजना है। इसके बाद कलेक्टर और महापौर ने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उचित स्थान प्रदान करने के लिए एकलव्य खेल मैदान परिसर में बन रहे बॉक्स क्रिकेट का भी अवलोकन किया और कार्य की लागत, पूर्ण होने की तिथि आदि की जानकरी ली। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त प्रिया गोयल, सीएमएचओ डॉ.यू.एल.कौशिक और डीईओ टीआर जगदल्ले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर मिश्रा और महापौर रोहरा ने दानीटोला वार्ड स्थित जैविक खाद केन्द्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने उक्त स्थल पर आक्सीजोन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आक्सीजोन में पाथवे, बैठक व्यवस्था, लायटिंग, पेयजल आदि सुविधाओं को शामिल करने कहा। साथ ही दानीटोला वार्ड से गर्ल्स कॉलेज-रूद्री तक सड़क निर्माण की भी चर्चा की। उन्हांने उक्त स्थान के आसपास किये गये अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश एसडीएम धमतरी को दिये। कलेक्टर ने पीजी कॉलेज पहुंचकर वहां पीएम उषा फंड से बनने वाले डिजीटल लायब्रेरी हेतु स्थल का अवलोकन किया और इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र में छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में गर्ल्स हास्टल भी शुरू करायें। इसके साथ ही उन्होंने नालंदा लायब्रेरी हेतु हटकेशर वार्ड में चयनित स्थल पर ही लायब्रेरी बनाने की बात भी कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.