कलेक्टर कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 20-03-2025 01:31 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने जिले में भू-जल के गिरते जल स्तर के संबंध में किसानों को जानकारी दी तथा आने वाले पीढ़ी के लिए जल संरक्षण करने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकाल में धान फसल के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले अन्य फसल लगाने एवं खेतों में पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के नवीन प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन किया। किसानों को बीजों का वितरण भी किया गया। इस दौरान कोमल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि बीडी साहू, सरपंच सुग्रीम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने किसानों को सब्जियों एवं फलों की जैविक खेती पर व्याख्यान दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक एनएल पाण्डे ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नारायण लाल ने जैविक बागवानी का महत्व, डॉ. वसंदा कुमार ने मृदा स्वास्थ कार्ड, डॉ. दिनेश कुमार यादव ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग हेतु रखी जाने वाली सावधानियां, डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण का महत्व, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने में पशुपालन का महत्व, अंजलि घृतलहरे ने मृदा नमूने प्राप्त करने की विधि व परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ पोर्टल, डॉ. अतुल डांगे ने कृषि यंत्रीकरण, डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं कृषि प्रसार तकनीकी, जितेंद्र मेश्राम ने दलहनी फसलों में रोग प्रबंधन विषयों पर व्याख्यान दिया। मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कृषकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.