कलेक्टर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 20-12-2024 12:59 PM

राजनांदगांव । सुशासन सप्ताह 2024 अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान का सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार  वी श्रीनिवास ने आज नई दिल्ली में शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर  संजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रशासन गांव की ओर से संबंधित फिल्म का प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक सुधार महाराष्ट्र शासन के मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव, असम शासन के मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार बिहार शासन के प्रमुख सचिव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के दिशा-निर्देशों का भी शुभारंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों तक शासन की योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही जनसामान्य के समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। सभी विभागों द्वारा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.