कलेक्टर पहुंचे गाँव, एप से जुड़ा मतदाता सूची में नाम

Updated on 04-09-2023 03:17 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिले में चलाये जा रहे हैं द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोकोड़ी में मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किया जा रहे हैं सर्वेक्षण के अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोकड़ी निवासी योगिता पाराशर द्वारा पंचायत में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए किए गए आवेदन की जांच कर बीएलओ एप में योगिता के नाम की एंट्री कर कर घर वालों से सामान्य चर्चा की। जिसमें उन्होंने योगिता के पिता मोहित पाराशर से चर्चा कर घर में सभी सदस्यों का मतदाता सूची में नाम होने के संबंध में चर्चा की गई जिसमें मोहित ने बताया कि केवल योगिता का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि अभी उसकी आयु 19 वर्ष पूरी हुई थी इस बार के सर्वेक्षण में उसका नाम जुड़ जाने से वह खुश है।

इस दौरान कलेक्टर ने कोण्डागांव के एआरओ एवं तहसीलदार विजय मिश्रा तथा कोकड़ी ग्राम पंचायत के बीएलओ चिमनलाल महला से ग्राम के संबंध में जानकारी ली गई। जिस पर बीएलओ ने बताया कि कोकोड़ी ग्राम पंचायत में 232 घर है। जिनमें  सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। जिसपर कलेक्टर ने अच्छे कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 11 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत पूरे जिले में घर-घर जाकर गाँव गाँव में बीएलओ द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी ग्रामों में घर-घर जाकर नवीन मतदाताओं को जोड़ने, गांव छोड़ चुके मतदाताओं को हटाने, मतदाता सूची में सुधार एवं एपिक कार्ड निर्माण का कार्य द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी भी मतदाताओं से संपर्क कर विधानसभा निर्वाचन में सहभागिता की अपील कर रहे है एवं सभी नवीन मतदाता जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है तथा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

घर घर पहुंच रहे अधिकारी

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के सभी राजस्व अधिकारी शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामों में सर्वेक्षण दलों के साथ पहुंचे। जहां उप निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर ने ग्राम भगदेवा, चिपावन्ड, एसडीएम फरसगांव अनिकेत साहू ने ग्राम पांडे आठगांव, एसडीएम केशकाल शंकर लाल सिन्हा ने ग्राम बटराली, आंवरी,  तहसीलदार बड़ेराजपुर सुशील भोई ने खजरावण्ड, तहसीलदार कोण्डागांव विजय मिश्रा ने ग्राम कोकोड़ी, तहसीलदार केशकाल आशुतोष शर्मा ने गौरगांव, कोहकामेटा, सिदावण्ड में जांच की। इस दौरान सभी ने बीएलओ द्वारा एप्प में किये जा रहे प्रविष्ठियों की जांच करते हुए ऐप द्वारा की गई पुरानी एंट्री की भी जांच की एवं मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

विशेष शिविरों का हुआ आयोजन

एसडीएम फरसगांव में जनपद पंचायत फरसगांव के ग्राम कुल्हाडगांव में आयोजित विशेष शिविर में भी भाग लिया। वहीं केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम आंवरी में आयोजित विशेष शिविर में एसडीएम केशकाल पहुंचे और सभी आये ग्रामीणों एवं अधिकारियों से चर्चा भी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.