कलेक्टर ने की खनिज न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा
Updated on
08-07-2023 03:49 PM
बलौदाबाजार, 8 जुलाई । कलेक्टर चंदन कुमार ने शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई है।
कलेक्टर ने और तेज गति के साथ काम कराकर इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को कार्यो की भौतिक सत्यापन एवं जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में इस मद से स्वीकृत जो कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके हैं,उनका निरस्तीकरण के लिए सूची बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मैराथन बैठक लेकर खनिज न्यास निधि के कामों की विभागवार स्वीकृत एक-एक कामों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूर्ण हो चुके, प्रगतिरत और अप्रारंभ कामों की अलग-अलग सूची प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि जो काम पूर्ण हो चुके हैं, उनकी उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजा जाए। प्रगतिरत कामों में दूसरी किश्त की राशि तभी जारी की जाएगी जब प्रगतिरत कामों की वर्तमान प्रगति की फोटो के साथ मांग पत्र दिए जाए। इसके साथ ही अधिकारी अपने विभाग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिला कार्यालय के डीएमएफ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र बंजारा को भी इनमें से कुछ कामों का स्थल निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में बंजारा ने बताया कि वर्ष 2016-17 से मार्च 2023 तक 154 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर है। जिसे कलेक्टर सर के द्वारा वर्ष 2021- 22 तक स्वीकृत कार्यों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने आदेश दिया गया साथ ही नए स्वीकृत कार्य जो अप्रारंभ है उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारम्भ करने निर्देश दिया गया। इनमें अधिकांश काम स्कूल शिक्षा, आरईएस,लोक निर्माण विभाग, जनपद पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि एवं इससे संबद्ध विभागों के शामिल हैं। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…