समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की

Updated on 01-03-2024 05:38 PM

सुकमा। कलेक्टर हरिस. एस ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रकरणों अविवादित बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि व्यपवर्तन, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास योजना, ओडीएफ प्लस सहित विभागवार कार्यों की समीक्षा की। जिले में निर्माण संस्थाओं से संबंधित कार्यों एवं जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समस्त दायित्वों के निर्वहन में गम्भीरता बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीयन, बैक में एकाउंट ओपन, आधार कार्ड बनाने व सीड़िग, पीएम उज्जवल योजना के लिए इंटरनेट कनेक्टीविटी की आवश्यकता होती है। इसके लिए संबंधित विभागों को कार्योजना तैयार करने को कहा ताकि शिविर हेतु जगह चिन्हांकन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा सकेगा। नियद नल्ला नार योजना के तहत जिले में 28 गांव चिन्हांकित किया गया है इसके लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। पीडीएस भवन के संचालन हेतु स्व सहायता समूह के द्वारा संचालन हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थय विभाग के में संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर, सिकलिन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, लेप्रोसी, जांच करने को कहा। साथ ही जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित करने के लिए हितग्राहियों का बैंक अकाउंट का होना सुनिश्चित करें ताकि पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।

बैठक में शासन की योजनाओं से जिले में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वंनाचल क्षेत्रों में हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सचिव, रोजगार, पटवारी, महिला बाल विकास, स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम कार्ययोजना बनाकर, क्रियान्वयन काम करने को कहा और प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर वन मण्डल अधिकारी अशोक कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर दरबारी राम ठाकुर सहित डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम सहित विभागवार अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.