मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

Updated on 06-02-2025 12:21 PM

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी से मतदान केन्द्रों मंे मूलभूत सुविधाओं एवं उचित प्रबंधन के संबंध में समीक्षा की। सभी सेक्टर अधिकारियों को उन्हें आबंटित रूटचार्ट और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही परिसर में मतदाताओं हेतु मतदान केन्द्रों में रैम्प निर्माण, छाया की व्यवस्था, कुर्सी-टेबल, शौचालय, लाईट, पंखे एवं मतदान केन्द्रों का विजिट, मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि सुविधाओं में कोई कमी हो तो उसे समय पूर्व दुरूस्त करा लें। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वालिंटियर्स की व्यवस्था रखी जाए। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु दीवार लेखन एवं साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण शीघ्र किया जाए। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के कार्यालय मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी मतदान केन्द्र में ईव्हीएम संबंधित खराबी की शिकायत प्राप्त होने पर संबधित सेक्टर अधिकारी तत्काल ईव्हीएम को बदले। हर वार्ड के लिए एक मशीन रिजर्व रहेगी। रिजर्व एक वार्ड की मशीन दूसरे वार्ड में उपयोग नही किया जाएगा। जिन मतदान केन्द्रों में अधिक मतदाता हैं, वहां समय पर मतदान कराने समुचित व्यवस्था करने कहा है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्गों की सहायता के लिए वालिंटियर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.