कलेक्टर ने कौशल विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा

Updated on 01-05-2025 01:49 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण एवं श्रम विभाग तथा जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारियों को जिले के छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को समुचित मात्रा में भोजन, नाश्ता एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा की भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, श्रम पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 बैठक में श्रीमती मिश्रा ने छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत बच्चों को अध्ययन-अध्यापन हेतु बेहतर परिवेश एवं संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर कैरियर काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए। जिससे कि वे अपने अभिरूचि के अनुसार फील्ड का चयन कर सकें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों से छात्रावास-आश्रमों एवं आवासीय विद्यालय के बच्चों को नीट, जेईई आदि की कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के दौरान एवं विद्यार्थियों के अवकाश के पश्चात् छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में वापस आने के दौरान अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में संचालित छात्रावास, आश्रमों के अलावा एकलव्य आवासीय विद्यालय, संभागीय क्रीड़ा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने निर्धारित कार्य योजना बनाकर जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को योजना बनाकर इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने अंतरजाति विवाह प्रोत्साहन योजना के साथ-साथ वनाधिकार पत्र जारी करने के कार्य के संबंध मंे भी जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से वनाधिकार पत्रधारी परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पोष्ट मेट्रीक आॅनलाईन छात्रवृत्ति आदि विभाग के अन्य सभी कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रम पदाधिकारी को श्रम विभाग के अंतर्गत चल रहे योजनाओं तथा जिले में इनके क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रम विभाग को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने श्रम पदाधिकारी से सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रम कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने सभी आवेदकों को दूरभाष से संपर्क कर श्रम कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सूचना देने तथा शेष रह गए आवेदकों का श्रम कार्ड बनाने के लिए समाधान शिविरों में कैंप भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.