कलेक्टर ने जनचौपाल, शिकायत के प्रकरणों की समीक्षा की

Updated on 13-02-2024 12:29 PM
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष ने सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड शिविर सभी सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ को निरीक्षण करने के साथ सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक मे लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा तथा विभागीय प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए तथा उन्हे शतप्रतिशत समय सीमा के भीतर पूर्ण करने क़ो कहा। इसके अलावा जनदर्शन व जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों के लंबित प्रकरणों की सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। 
उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की सतत बैठक लेने और कार्यो की मौके पर जाकर मॉनिनिर्देश दिए।
        कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करने कहा। साथ ही अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने कहा जिससे अग्निवीर भर्ती की जानकारी सभी युवाओं तक पहुंच सके और अधिक से अधिक पात्र युवा भर्ती में शामिल हो सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, घर पहुँच पेंशन योजना से भी लोगों का पंजीयन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व विभाग, श्रम पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य शिविर की जानकारी लोगो तक पहुंचे इसके लिए उन्होंने मुनादी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 15 फरवरी को पामगढ़ विकासखंड में दिव्यांगता शिविर, 16 फरवरी को अकलतरा विकासखंड में आजीविका ऋण मेला लगाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को ध्यान में रखते हुए सभी मैदानी अमलों को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक आवेदन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.