कलेक्टर ने लगाई जनचौपाल, प्राप्त हुए 108 आवेदन

Updated on 04-03-2024 06:51 PM

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में नागरिकों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित 108 आवेदन आए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज जनचौपाल में रायपुर जिले के ग्राम कपसदा निवासी सियाराम साहू ने ऋणपुस्तिका में नाम सुधार करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। साहू के ऋण पुस्तिका में शिवकुमार साहू नाम दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में सियाराम साहू अंकित है। ऐसे में कई बार उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं को निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। राम नगर निवासी लालदास गणवीर ने अनुदान सहायता के लिए, बोरियाखुर्द निवासी अब्दुल करीम ने गुमटी आबंटित करने, ग्राम नारा निवासी लक्ष्मीनारायण साहू ने जाॅबकार्ड को रिज्यूम करने, ग्राम धनसुली निवासी ममलेश बारले ने अवैध खदानों पर कार्यवाही किए जाने, राजातालाब की मितानिनों ने खाली पड़ी नगर पालिक निगम की जमीन को स्वास्थ्य विभाग को आबंटित करने और हमर अस्पताल व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजातालाब के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सुविधा प्रदाय करने के लिए, तामासिवनी निवासी नान्हें बाई जांगड़े ने वर्ष 2014-15 व वर्ष 2015-16 की बोनस राशि अप्राप्त होने संबंधी आवेदन दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.