कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

Updated on 16-08-2025 02:08 PM

बालोद। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हमारे महान देशभक्तों, अमर शहीदों के कार्यों एवं विचारों से प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र व समाज की सेवा में योगदान देने को कहा।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री समीर पाण्डेय, जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने हमारे राष्ट्र निर्माताओं, महान देशभक्तों एवं अमर शहीद के आदर्शों को आत्मसात कर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाकर राष्ट्र व समाज के विकास में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा देशभक्तिपूर्ण सुमधुर गीत-संगीत की प्रस्तुति के अलावा काव्य पाठ भी किया गया। इस अवसर पर श्री अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री मुकुंद भारद्वाज, जिला खनीज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.