कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई

Updated on 01-08-2025 12:55 PM

गरियाबंद।  गरियाबंद जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर  अरविन्द पाण्डेय को रायपुर विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार की संध्या कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर  बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर एवं एसपी ने स्थान्तरित होने पर पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि श्री पाण्डेय के अनुभवों का लाभ जिला प्रशासन को मिलता रहा, वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य अनुभव ज्ञान का लाभ अधीनस्थ अधिकारियों को भी मिलेगा। कलेक्टर ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राखेचा ने कहा कि श्री पाण्डेय क्षमता के अनुरूप कार्य करने में सक्षम थे। वे किसी भी समस्या का सकारात्मक ढंग से समाधान करने में सक्षम थे। वे कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उन्होंने बखूबी संभाला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति अधिकारी कर्तव्यनिष्ट रहे। वे नियम प्रक्रिया की जानकारी के साथ निर्भय होकर काम करे। उन्होंने कहा कि जिला के सहकर्मी अधिकारियों और कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक कार्य करे। श्री पाण्डेय ने सम्मान समारोह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  नवीन भगत,  पंकज डाहिरे, एनआईसी के उप निदेशक  नेहरू निराला, जन संपर्क अधिकारी  हेमनाथ सिदार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो, सुश्री नेहा भेड़िया, अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता, पीडब्ल्यूडी ईई  रामेश्वर सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ओपी तिवारी, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग  आलोक वशिष्ट, ग्रामोद्योग विभाग के महाप्रबंधक  दीनबंधु ध्रुव, कार्यालय अधीक्षक  सुदामा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.