कलेक्टर-एसपी ने किया आईटी कॉलेज, कटघोरा और पाली में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Updated on 08-02-2025 01:03 PM

कोरबा।  जिले में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जारी है। नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदान सामग्री का वितरण मतदान से एक दिन पहले 10 फरवरी को निर्धारित स्थानों से किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिक निगम कोरबा और बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत मतदान सामग्रियों का वितरण तथा सामग्री की वापसी आईटी कॉलेज में एवं नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरी अंतर्गत चुनाव सामग्री का शासकीय मुकटधर महाविद्यालय कटघोरा से तथा नगर पंचायत पाली हेतु सामग्री का वितरण पाली में किया जाएगा। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कोरबा के आईटी कॉलेज कोरबा, कटघोरा तथा पाली में निर्मित स्ट्रांग रूम तथा 10 फरवरी को किए जाने वाले निर्वाचन सामग्री वितरण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों के प्रवेश, उनकी वाहन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सामग्री वितरण के लिए बनाए जाने वाले काउंटर इत्यादि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहाँ सभी आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे मतदान दल आसानी से सामग्री लेकर रवाना हो सकें।

कलेक्टर श्री वसंत ने स्ट्रांग रूम तथा सामग्री वितरण और वापसी स्थल आईटी कॉलेज कोरबा, कटघोरा और पाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा-पाली एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रोहित सिंह, सीमा पात्रे से निर्वाचन हेतु की गई तैयारी की जानकारी ली। उन्हांने यहां रुट व्यवस्था, मतदान केंद्रों की जानकारी, ईवीएम मतगणना कक्ष के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अन्तर्गत मतपेटी वितरण, काउंटर की जानकारी, टेबुलेशन की जानकारी लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया किया संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएं। मतदान सामग्री वितरण समय पर करने के साथ ही निर्धारित मतदान केंद्रों में मतदान दल समय पर पहुंच जाएं। कलेक्टर ने मतदान दलों के रवानगी और समय पर मतदान केंद्रों पर पहुचने, समय पर मतदान कराने के साथ ही सुरक्षित वापसी के संबंध में दिशा निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.