कलेक्टर-एसपी ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा

Updated on 08-02-2025 01:05 PM

बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को होने हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों की साफ सफाई, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए संकेतक चिन्ह भी लिखने को कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एसडीएम प्रवेश पैकरा, जनपद सीईओ श्री भगत और तहसीलदार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले मस्तूरी में सचिवों और कोटवारों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आईटीआई भवन में भी सचिवों और कोटवारों की इस सिलसिले में बैठक लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा  कि हमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है। कोटवारों  से कहा कि आपको लोगों के बीच संदेश देना है कि सब निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने कहा। मतदानकर्मियों को लिए भी अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत लोगों को मतदान करने का संदेश दे। घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने चुनई न्यौता दे। 

एसपी ने कोटवारों और सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण हैं। निचले स्तर पर आपकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुण्डे बदामाशों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का पालन करवाना भी हमारी महती जिम्मेदारी है। सामूहिक तरीके से हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधा हो, यह सुनिश्चित कर ले। 

स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीण मतदान के लिए डीएवी परसदा स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मल्हार में जवाहर नवोदय विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कलेक्टर ने यहां भी बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

पचपेड़ी थाना का निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने पचपेड़ी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में सभी प्रकार के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। फाईलों के संधारण और रख-रखाव की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.