कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति टास्क फोर्स की बैठक

Updated on 03-08-2023 04:22 PM

मोहला ।  कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी ग्रामों में और नगरीय निकायों में अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि मितानिन पंजीयन कर नि:शुल्क टीकाकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाएं। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर एक बच्चों को लक्ष्य में रखकर शत प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम को पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम के दौरान गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। बैठक में बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ीकरण, एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण में अनिवार्य रूप से शामिल  किया जाना है। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का कार्यक्रम 7 से 12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर एवं तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 निर्धारित किया गया है। अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं को लक्ष्य में रखते हुए टीकाकरण किया जाएगा। अभियान अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मैं टीकाकरण किया जाएगा। सुक्ष्म कार्ययोजना अंतर्गत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाएगा हाई रिस्क क्षेत्र जैसे ईट भ_ा, क्रेशर निर्माण स्थल, शहर स्लम क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र, जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को लक्ष्य में रखा गया है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम अंतर्गत 17 अगस्त को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की एक गोली का सेवन बच्चों को कराया जाएगा। इनमें स्कूलों, महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों और किशोर किशोरियों को कृमि नाशक टेबलेट खिलाया जाएगा। इस बैठक में सीएमएचओ, जिला टीकाकरण अधिकारी देवेश ठाकुर, बीएमओ मोहला सीमा ठाकुर, डीपीएम विकास राठौर समेत महिला बाल विकास मोहला योगेश भगत उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.