कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Updated on 12-11-2024 01:30 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं का पंजीयनए टीकाकरण एवं जन्म लेने वाले शिशु का जन्म प्रमाण पत्र 21 दिवस के भीतर बनाने के निर्देश दिए। किशोरी बालिकाओं के पोषण एवं काऊंसलिंग हेतु विशेष रूप से कहा गया। साथ ही कार्ययोजना बनाकर स्कूलों मे किशोर बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच करने एवं एनिमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने, प्रत्येक गुरूवार को स्कूलों में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा देने के निर्देश दिए।

टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत डिलीवरी प्वाइंट माड्यूल में समस्त निजी अस्पतालों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 108 व 102 वाहनों को समय पर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचने के लिए कहा। कलेक्टर ने टीबी कार्यक्रम अंतर्गत बलगम जांच बढ़ाने तथा निक्षय मित्र बनने के लिए लोगों प्रेरित करने कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत अंतर्गत सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आईपीडी का शत-प्रतिशत क्लेम एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए और सभी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हेल्थ जांच कराने कहा।

चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत आयुष चिकित्सक टीम द्वारा घुमका एवं डोगरगढ़ में कार्य किये जाने हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोला के नवीन भवन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से समन्वय करने कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम संदीप ताम्रकार सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.