
मनेंद्रगढ़ । कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कक्ष में स्वच्छता संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना है। अभियान चलाकर बेकार पड़े प्लास्टिक वेस्ट को एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से उचित मूल्य में ख़रीदा जाएगा। कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक के सामान को इकट्ठा करके चिह्नांकित सेंटर में विक्रय कर सकता है। उन्हें वजन के हिसाब से नक़द राशि या उपहार प्रदान किया जायेगा। शहर को स्वच्छ रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। मुख्य मार्ग में रखे सभी बिल्डिंग मटेरियल-मलबे, पुराने वाहन को मालिक से हटवायें नहीं तो जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें। बारिश के दिनों में नालियों में पानी जमाव की समस्या को कम करने के लिए वार्डवार अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें। आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।