कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Updated on 19-10-2024 11:50 AM

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। इसके लिए सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के प्राचार्यों की बैठक लेकर चर्चा करें तथा विभिन्न सुझाओं को प्राप्त कर बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। कलेक्टर चन्द्रवाल गुरूवार शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे निर्देशित कर रहें थे। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।


उन्होने स्कूली विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने की समीक्षा की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर शिविर लगाकर स्कूली विद्यार्थियों का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने स्कूलों में संचालित डिजिटल क्लास रूम, अटल टिकरिंग लैब आदि का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाओं के साथ ही शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाए रखना सुनिश्चित कराए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को गणवेश वितरण, निःशुल्क सायकिल वितरण, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति आदि की भी विस्तृत समीक्षा की।

उन्होने कहा कि त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त परिणामों का आंकलन कर परिणामों को और बेहतर बनाने प्रयास करें तथा मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने अपनी इच्छा शक्ति से जुटकर कार्य करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पी. सी. मरकले, जिला स्रोत समन्वयक अनुराग द्विवेदी सहित सभी विकास खण्डों के शिक्षा अधिकारी और सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.