कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

Updated on 27-03-2025 02:37 PM

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना), मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण सेवा) और मिशन शक्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, कुपोषित बच्चों की स्थिति और बाल संरक्षण के उपायों पर गहन चर्चा की।

रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चावल और अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी सुपरवाइजरों को गंभीर कुपोषित बच्चों की प्रोफाइलिंग करने के निर्देश दिए। 

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में मरम्मत, बाउंड्री वॉल निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग या सोखता गड्ढे की आवश्यकता हो, तो इसके लिए जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर महीने बिजली विभाग से बिल लेकर तत्काल भुगतान किया जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

बाल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और सुपरवाइजरों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई और निर्देश दिया कि समुदाय स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.