कलेक्टर ने लिया ईवीएम कमिशनिंग का जायजा

Updated on 26-04-2024 05:18 PM

अम्बिकापुर। भारत निर्वाचन आयोग के लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु 07 मई को तृतीय चरण में मतदान होना है। जिस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर के निर्देशन में जिले में निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियां एवं आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से जारी है।

इसी क्रम में ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील विधिवत खोला गया, इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जिसके पश्चात ईवीएम कमीशनिंग शुरू हुई, इसके साथ ही मशीनों का मॉकपोल भी करवाया गया। कलेक्टर भोस्कर ने कमीशनिंग कार्य का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लोकसभा निर्वाचन हेतु 91 टेबल लगाकर मतदान के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्य किया जा रहा हैं। कमीशनिंग के समय ड्यूटी में लगे सेक्टर अधिकारियों को प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी देंते हुए सावधानियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि सीयू, बीयू और वीवीपैट मिलने पर सर्वप्रथम इनका सीरियल नंबर और मतदान केंन्द्र का नाम व नंबर रेडमाईजेशन से प्राप्त लिस्ट से मिलान करने के पश्चात ही कार्यवाही की जानी चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में स्ट्रांग रूम में मशीनों को वापस किया जाता है। इस दौरान सीयू, बीयू और वीवीपैट को आपस में जोड़ने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


वीवीपैट को सीयू, बीयू से जोड़ने के बाद एक-एक वोट डालकर मोकपोल किया जाता है। मोकपोल के बाद पर्ची निकालकर सीयू से मिलान कर लिफाफे में बंद किया जाता है। सात पर्ची तथा उम्मीदवार के मतों को लिफाफे में रखकर लिफाफे के ऊपर विधानसभा क्रमांक एवं नाम, मतदान केंन्द्र क्रमांक एवं नाम, अधिकारी का नाम एवं हस्ताक्षर करते हैं। फिर वीवीपैट के दोनों ओर एड्रेस टैग में विवरण भरकर चपड़े से सील किया जाता है।

बीयू की सीआरसी कर मशीन में डाले गये सारे मतों को खाली करना, वीवीपैट और सीयू दोनों में डाले गये मतों को खाली करना, इस प्रकार वीवीपैट और सीयू में डाले गये मतों को खाली करना, सीयू और वीवीपैट के सील होने के बाद उन्हें उनके बॉक्स में रखना, बॉक्स के हैंडल में एक-एक एड्रेस टैग केवल धागे से हैंडल में बांधना, सहित सीयू  में 3 एड्रेस टैग, बीयू में 4 एड्रेस टैग एवं वीवीपैट मे 3 एड्रेस टैग लगाने की जानकारी दी गई। इसी तरह मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम भेजने से पहले निर्धारित नियमों की जानकारी भी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.