कलेक्टर ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated on 28-05-2024 06:55 PM
कोरिया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र कोरबा के अंतर्गत 4 जून को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की मतगणना होगी। इसी तारतम्य में मंगलवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतगणना केन्द्र, आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लंगेह ने जिला मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर 04 जून को होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। लंगेह ने मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए मतगणना स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, ईवीएम से मतों की गणना हेतु बनाए गए कक्ष, टेबुलेशन आदि कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने पर्याप्त संख्या में टेन्ट, बेरिकेडिंग, फर्नीचर, मीडिया सेंटर व स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं टेलीफोन व्यवस्था, साफ सफाई, अग्निशमन, पानी टैंक की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित करने तथा संबंधित अधिकारियों को स्टेशनरी प्रपत्र, आवश्यक सामग्री, फोटोग्राफी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर, ऑपरेटर, लाइट व साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित स्थान पर अभ्यर्थियों के एजेंट को बैठने हेतु कुर्सियां लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मतगणना कक्ष में सीसीटीवी लगाने, रिजर्व दल के कर्मचारियों के बैठने की आवश्यक व्यवस्था करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने, निर्बाध रूप से विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनरेटर उपलब्ध कराने, पेयजल व पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों का समय पर परिचय पत्र बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपिका नेताम सहित मतगणना से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.