कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक

Updated on 19-07-2023 02:53 PM

कोरिया । आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर निर्वाचन कार्य को गंभीरता से करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी का निर्वाचन प्रबंधन में अहम भूमिका होती है, यह पीठासीन अधिकारी, मतदान दल, रिटर्निग अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के मध्य एक लिंक की तरह कार्य करते है।

उन्होनें कहा कि निर्वाचन की घोषणा होने के उपरांत से निर्वाचन प्रक्रिया होने तक सेक्टर अधिकारी उक्त प्रक्रिया हेतु जिम्मेदार होते है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने को कहा।


उन्होनें सेक्टर अधिकारियों से संयुक्त रूप से अपने सेक्टर के मतदान केन्द्र का लोकेशन का सत्यापन, रूट मैप तैयार करना, मतदान केन्द्र  भवन में मूलभूत सुविधाओं का आकलन, मतदान केन्द्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता, मतदाता जागरूकता गतिविधिया, वर्नरेबलिटीमैपिंग तथा सवेंदनशीलता का निर्धारण करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एकत्रित कर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बैठक में पिछले चुनाव में गांव या क्षेत्र में जातियों, समुदाय या समूह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या राजनीतिक घटना घटित हुई हो, विभिन्न चुनाव के दौरान अपराधिक घटना, उन व्यक्तियों का नाम जिन्हें पिछले एक वर्ष में तड़ीपार या हिरासत मे लिया हो, किसी जाति, समूह या परिवार की महिलाओं को यह डर है कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग  से रोका जायेगा तथा पिछले आम चुनाव के दौरान गांव एवं क्षेत्रों में उम्मीदारों द्वारा नगदी, शराब, मोबाइल रिचार्ज, लंच आदि के प्रलोभन के मामले सामने आए हो तो ऐसी जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, सर्व सेक्टर अधिकारी व सेक्टर हेतु नियुक्त पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.