कलेक्टर वसंत जिले के दुर्गम, बसाहटों-मोहल्लों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत

Updated on 07-12-2024 12:39 PM

कोरबा । कलेक्टर  अजीत वसंत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र साखों पंचायत के दुर्गम, पहाड़ी वनांचल एवं वनाच्छादित बसाहटों-मोहल्लों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने साखों पंचायत के दुर्गम क्षेत्र रनई पहाड़, दलहाकट्टा, जूनापारा, खोरखर्रा जैसे बसाहटों का निरीक्षण कर क्षेत्र में पहुँच मार्ग, पेयजल, बिजली, पुल, स्कूल आंगनबाड़ी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु गम्भीरता से प्रयास करने हेतु आश्वस्त किया साथ ही शासन स्तर से निराकृत होने वाली समस्याओं के लिए प्रस्ताव यथाशीघ्र शासन को प्रेषित करने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा  तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दलहाकट्टा में संचालित प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी - दलहाकट्टा में शीघ्र तैयार होगा सामुदायिक भवन, कलेक्टर ने दिए निर्देश- कलेक्टर द्वारा दलहाकट्टा में एनजीओ द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की दर्ज संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली। निजी भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनजीओ द्वारा प्राथमिक शाला संचालित किया जा रहा है, जहां लगभग आस पास के क्षेत्र के 50 बच्चे पढ़ने आते हैं। इन अध्ययनरत बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तक के साथ ही मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। ग्रामीणों द्वारा स्कूल भवन की आवश्यक्ता से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने आमजनो को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ दिवस पूर्व ही दलहाकट्टा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा 20 लाख डीएमएफ मद से स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त भवन तैयार होने के बाद वहां प्राथमिक शाला का नियमित संचालन होगा। साथ ही बच्चों के आगे की अध्ययन हेतु खिलटी पंचायत में संचालित प्रायमरी स्कूल का मिडिल स्कूल में उन्नयन हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने जनपद सीईओ को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु पीएचई विभाग से यथास्थानो पर हैंडपम्प की व्यवस्था कराने एवं जल जीवन मिशन के तहत हर घर पेयजल की सुविधा, क्रेडा के माध्यम से क्षेत्र में सोलर लाइट की व्यवस्था, विद्युत विभाग द्वारा बसाहटों में विद्युत लाइन पहुचाने, आवश्यक स्थानों पर पुल पुलिया निर्माण हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा शीघ्रता से सर्वे कराने की बात कही। साथ ही बसाहटों तक पहुँच मार्ग के लिए डीएमएफ मद से रपटा निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। वनाधिकार पट्टा के पात्र हितग्राहियों का सर्वे कराकर शीघ्र वितरण कराने का निर्देश दिए। साथ ही खाद्य विभाग को इन बसाहटों में निवासरत् लोगों को बस्तियों से ही राशन वितरित करने के निर्देश दिए, जिससे यहां निवासरत् लोगों को नाव के माध्यम से राशन लेने अन्यत्र जाना न पड़े।
गौरतलब है कि दलहाकट्टा रनई पहाड़ जुनापारा साखों पंचायत के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में बसे बसाहट है। यहां बांगो डूबान से प्रभावित धनुहार-मंझवार जनजाति के लगभग 100 परिवार अलग अलग पारा मोहल्लों में निवास करते है। कलेक्टर द्वारा इन दुर्गम क्षेत्रो का निरीक्षण कर आवश्यकता को जाना गया है, उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र के विकास हेतु प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई है। जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.